XML Feed

From सर्वज्ञ

[edit] क्षमल फीड

क्षमल फीड एक तरह का फाइल फार्मेट है जिसके द्वारा ब्लॉग का लेखक अपने लेख को पाठकों के कम्पयूटर तक पहुँचा सकता है. लगभग हर ब्लॉग की अपनी क्षमल (XML) फीड होती है जो आपके चिट्ठे की हर नई प्रविष्टि या बदलाव के उपरांत बदलती रहती है। यह कई प्रारूपों में उपलब्ध है जैसे आर.एस.एस, अणु, RDF आदि। कई लोग इस फीड को ब्लॉगलाईन्स जैसे न्यूज़रीडर की मदद से पढ़ते हैं। उदाहरण के लिये मान लीजिये आप एक ब्लॉग रोजाना पढते है, और चाहते है कि ब्लॉग पर जो कुछ भी नया लिखा जाये, आपको आपके कम्पयूटर पर ही दिख जाये, ताकि आपको ब्लॉग पढने के लिये सम्बंधित ब्लाग पर जाने के झंझट बच जाये। इसके लिये आपको दो चीजे चहिये होंगी,

  • एक तो क्षमल फीड न्यूज़रीडर
  • दूसरा उस ब्लॉग के क्षमल फीड का पता

[edit] संबंधित कड़ियाँ

Personal tools