How to type in Hindi

From सर्वज्ञ

(How to Type in Hindi से भेजा गया)

हिन्दी में टाइप कैसे करें

  • If you can't See Hindi Text below first visit This Page, then return here.

हिन्दी में टाइप करना अत्यंत सरल है। वो जमाना गया जब इसके लिए टाइपराइटर पर महीनों झक मारनी पड़ती थी। आजकल हिन्दी टाइप करना इंग्लिश टाइप करने जितना ही सरल है तथा इसके लिए पहले से टाइपिंग सीखी होने की कोई जरुरत नहीं है। इस काम के लिए कई फोनेटिक टूल उपलब्ध हैं जिनसे आप इंग्लिश में लिखेंगे और वो अपने आप हिन्दी में बदल कर टाइप हो जाएगा अर्थात कोई भी शब्द हिन्दी में टाइप करने हेतु उसकी समांतर Spelling इंग्लिश में टाइप करेंगे, उदाहरण के लिए ’मेरा भारत महान’ लिखने के लिए टाइप करेंगे ’meraa bhaarata mahaana’. इन टूल्स की खासियत ही यही है कि आप बिना किसी अभ्यास के सीधे हिन्दी में लिखना शुरु कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त यदि आपको पहले से हिन्दी टाइपिंग का अनुभव है तो अन्य टूल भी उपलब्ध हैं।

अब कंप्यूटर पर हिन्दी लिखने के लिए दो चीजों की आवश्यकता है एक तो कंप्यूटर पर हिन्दी सपोर्ट इनेबल किए जाने की और दूसरा हिन्दी टाइपिंग हेतु एक अदद टूल की।

कंप्यूटर में हिन्दी सपोर्ट इनेबल करना

यद्यपि सामान्य ऐप्लीकेशनों जैसे वर्डप्रैड, इंटरनेट एक्सप्लोरर आदि में हिन्दी टाइप करने के लिए एक यूनिकोड फॉन्ट का होना ही पर्याप्त है लेकिन विंडोज में हर जगह हिन्दी लिखने हेतु हिन्दी तथा अन्य भारतीय भाषाओं का सपोर्ट इनेबल किया जाना चाहिए। फिलहाल ब्राउजर में आप यह काम किए बिना भी हिन्दी में टाइप कर सकते हैं, परंतु बाद में ऐसा अवश्य करें। इस प्रक्रिया की पूरी जानकारी विकिपीडिया पर इस लेख में विस्तार से दी गई है।

हिन्दी टाइपिंग की विधियाँ

हिन्दी टाइपिंग की मुख्यतः तीन विधियाँ होती हैं: रेमिंगटन, इनस्क्रिप्ट तथा फोनेटिक

  • रेमिंगटन उनके लिए है जो पहले से ही टाइपराइटर पर हिन्दी टाइपिंग सीख चुके हों। अगर आपके साथ भी यही बात है तो आगे पढ़ने के लिए यहाँ जाएं।
  • इनस्क्रिप्ट हिन्दी टाइपिंग की मानक और श्रेष्ठ विधि है लेकिन इसके लिए कुछ समय अभ्यास करना पड़ता है, अगर आप इनस्क्रिप्ट प्रयोग कर चुके हैं तो आगे पढ़ने के लिए यहाँ जाएं।
  • फोनेटिक पहली बार हिन्दी टाइप करने वालों के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है। जैसा कि ऊपर बताया जा चुका है, इसके लिए आप लिखे जाने वाले टैक्स्ट को इंग्लिश में टाइप करेंगे तथा वह हिन्दी में बदल कर (Translietrate) होकर छप जाएगा।

फोनेटिक हिन्दी टाइप करने हेतु टूल

फोनेटिक हिन्दी टाइप करने हेतु वैसे तो कई टूल उपलब्ध हैं पर हम उन्हीं की बात करेंगे जो कि आजकल प्रचलन में हैं। इसके लिए दो तरह के टूल होते हैं: ऑनलाइन तथा ऑफलाइन।

ऑनलाइन टूल इस प्रकार के टूल्स में आप टूल की साइट पर जाकर वहाँ हिन्दी टाइप करके फिर उसे कॉपी करके जहाँ लिखना हो वहाँ पेस्ट करते हैं। इन टूल का मुख्य लाभ ये है कि आप बिना कुछ डाउनलोड किए सीधे ही हिन्दी में टाइप करना शुरु कर सकते हैं। इस टूल द्वारा हिन्दी टाइप करने हेतु यूनिनागरी का उपयोग करें। इस श्रेणी मे कई प्रचलित टूल हैं जैसे QuillPad, writeKA, Google और हिन्दिनी

इस प्रकार के टूल्स की मुख्य कमी है कि इनमें कॉपी पेस्ट का झंझट है, अतः ये केवल ब्राउजर में लिखने हेतु ही उपयुक्त हैं। लेकिन एक बार आप इन्हें जरुर आजमाएं तत्काल हिन्दी लिखना शुरु करने हेतु ये बहुत कामयाब हैं।

ऑफलाइन टूल्स दूसरी ओर ऑफलाइन टूल को एक बार डाउनलोड करके उससे किसी भी विंडोज ऐप्लीकेशन जैसे वर्डपैड, IE, गूगल टॉक आदि में कहीं भी सीधे हिन्दी लिख सकते हैं। इस तरह के टूल्स को फोनेटिक IME (Input Method Editor) कहा जाता है। इन टूल के साथ हिन्दी टाइप करना ऑनलाइन टूल्स की बजाय कहीं अधिक सुविधाजनक है अतः नियमित प्रयोग के लिए यही टूल उपयुक्त होते हैं।

तीन सर्वाधिक प्रचलित IME हैं: Baraha IME, HindiWriter तथा Hindi Indic IME.

BarahaIME इनमें सरलतम टूल है तथा शुरुआत के लिए सर्वश्रेष्ठ है। इसे यहाँ से डाउनलोड करें। इसके द्वारा हिन्दी टाइप शुरु करने की जानकारी चित्र सहित यहाँ पढ़िए।

आप एक बार फोनेटिक विधि तथा बारहा आईएमई से शुरुआत कीजिए फिर बाद में आप अपने लिए सही विधि तथा टूल का चुनाव करने में खुद ही सक्षम हो जाएंगे।

हिन्दी टाइपिंग के बारे में अधिक जानकारी हेतु यह स्क्रीनकास्ट वीडियो देखिए:

संबन्धित कड़ियाँ


ध्यान दें: यह पेज सर्वज्ञ के सबसे महत्वपूर्ण तथा लोकप्रिय पन्नों में से है, कृपया कोई विशेष बदलाव करने से पहले वार्ता पन्ने पर जाकर निर्देश पढ़ें तथा अपनी राय दें।


Personal tools