Using images on blogs
From सर्वज्ञ
[edit] ब्लाग पर तस्वीरों का प्रयोग कैसे करें
हर ब्लॉगर की इच्छा होती है कि वह अपने ब्लॉग पर अपनी तस्वीरे दिखा सके.ऐसा करने के लिये हमे एक अन्य वैब सर्विस लेनी पड़ती है जहाँ पर हमारे फोटोग्राफ स्टोर रहते है.
आप किसी भी फोटो होस्टिंग सर्विस की सहायता ले सकते है, ये सर्विस मुफ्त उपलब्ध है, इनमे प्रमुख है फ्लिकर, हैलौ इत्यादि. हम यहाँ पर फ्लिकर की सहायता से तस्वीरो को अपने ब्लागस्पाट ब्लाग पर दिखाने का अभ्यास करेंगे.
[edit] पहली विधि : यदि आपको HTML आती है
१. सबसे पहले तो आप फ्लिकर पर अपना एकाउन्ट खोले.
३. अपनी तस्वीरो को फ्लिकर के सर्वर पर अपलोड करें.
४. अपनी तस्वीरो को देखें.
५. जिस तस्वीर को ब्लागस्पाट पर ले जाना हो उसको डबल क्लिक करें.
६. अपनी मनपसन्द साइज पर क्लिक करें.
७. आपकी साइज के अनुसार फ्लिकर आपके लिये HTML कोड तैयार कर देगा.
८. इस कोड को कापी करें. और ब्लागर पर जाकर अपने ब्लॉग के पोस्ट पर पेस्ट कर दे.
९. अब ब्लॉग को सेव करे और देखें.
१०. बस हो गया....दिख गयी ना तस्वीर आपके ब्लॉग पर?
[edit] दूसरी विधि : सीधे फ्लिकर से ही पोस्टिंग
एक और तरीका भी है , फ्लिकर से सीधे ही ब्लाग पर तस्वीर सहित आलेख प्रकाशित करने का। इसके लिए आपको फ्लिकर एकाऊँट में अपने ब्लाग का सेटअप करना होगा।
१. फ्लिकर एकाउन्ट मे लागिन करे
२. अब फ्लिकर में ब्लाग के सेटअप पेज पर जाईये। इसकी कड़ी साईटमैप पर मिलेगी।
३. इस पेज पर आप अपने ब्लाग का सेटअप बनाइये। चित्र में दो ब्लाग का सेटअप मौजूद है। लेआउट की कड़ी पर जाने से आप यह तय कर सकते हैं कि लेख और तस्वीर का विन्यास कैसा दीखेगा। सेटिंग में आप ब्लाग का userID,URL तथा password आदि बताते हैं।
४. अब आते हैं मुख्य मुद्दे पर। जिस तस्वीर को पर्काशित करना है उस पर क्लिक कीजिए। देखिए एक बटन दिखता है। वहाँ से अपना ब्लाग चुनिए।
५. अब साथ का चित्र देखिए। बस शीर्षक और आलेख ही चिपकाना रह जाता है।
किसी समस्या होने पर हिन्दी चिट्ठाकार समुह से सम्पर्क करें. हमे आपकी सहायता करके अत्यधिक प्रसन्नता होगी.




