Podbharti

From सर्वज्ञ

पॉडभारती एक हिन्दी पॉडपत्रिका है। इसके रचयिता एवं सञ्चालक देबाशीष चौधरी तथा शशि सिंह हैं। यह प्रसिद्ध भारतीय पॉडकास्ट द इण्डीकास्ट के सहयोग से बनाई गई है। इसमें पाक्षिक तौर पर हिन्दी पॉडकास्ट विवरण सहित प्रकाशित होते हैं।

साइट पर दिया गया विवरण निम्न है:-

पॉडभारती अप्रैल २००७ मे प्रारंभ एक हिन्दी पॉडपत्रिका (Podzine) है जो तकनलॉजी, इण्टरनैट पर भारतीय भाषाओं से संबंधित तकनीक व जानकारी तथा सामयिक विषयों और मनोरंजन से संबंधित विविध समाचार विचार प्रस्तुत करेगी। इसकी परिकल्पना व सहनिर्माण किया है हिन्दी चिट्ठाजगत के देबाशीष चक्रवर्ती और शशि सिंह ने। पॉडभारती में हम अपने टैगलाइन के ही अनुसार भारत की भाषा में भारत की बात करना चाहेंगे। पॉडभारती के जालस्थल की थीम में परिवर्तन, स्थानीयकरण और पॉडभारती के लोगो व बैनर का निर्माण देबाशीष ने किया। पॉडभारती अपनी आडियो फाइलें ब्लिप पर सहेजा करता था, वर्तमान में यह होस्टिंग पॉडबाज़ार द्वारा उपलब्ध कराई गई है।

[edit] सम्बंधित कड़ियाँ

सर्वज्ञ पर सम्बंधित लेख:

Personal tools