Phonetic
From सर्वज्ञ
फोनेटिक टाइपिंग कंप्यूटर पर हिन्दी टाइप करने का सबसे आसान तरीका है। इंटरनेट पर अधिकतर हिन्दी प्रयोगकर्ता इसी विधि का उपयोग करते हैं। अधिकतर नई साइटें तथा सॉफ्टवेयर भी इसी को अपना रहे हैं। हाल में ही ब्लॉगर ने भी फोनेटिक टाइपिंग हेतु ट्रांस्लिट्रेशन टूल उपलब्ध करवाया है जिससे बिना किसी अन्य टूल की आवश्यकता के कि सीधे ही ब्लॉग पर हिन्दी में लिखा जा सकता है।
फोनेटिक विधि द्वारा हिन्दी टाइप करना इंग्लिश टाइप करने जितना ही सरल है तथा इसके लिए पहले से टाइपिंग सीखी होने की कोई जरुरत नहीं है। यह भारतीय भाषाओं के ध्वन्यात्मक गुण (Phonetic Property) पर आधारित हैं अर्थात जैसा बोला जाता है वैसे ही लिखा जाता है। आप इंग्लिश में लिखेंगे और वो अपने आप हिन्दी में बदल कर टाइप हो जाएगा अर्थात कोई भी शब्द हिन्दी में टाइप करने हेतु उसकी समांतर Spelling इंग्लिश में टाइप करेंगे, उदाहरण के लिए ’मेरा भारत महान’ लिखने के लिए टाइप करेंगे ’meraa bhaarata mahaana’. इन टूल्स की खासियत ही यही है कि आप बिना किसी अभ्यास के सीधे हिन्दी में लिखना शुरु कर सकते हैं।
फोनेटिक टाइपिंग के लाभ तथा हानियाँ इस प्रकार हैं।
Contents |
[edit] लाभ
- इसे सीखने के लिए किसी विशेष अभ्यास की जरुरत नहीं। कोई भी पहली बार में ही हिन्दी लिखना शुरु कर सकता है।
- यह हिन्दी टाइपिंग की सर्वाधिक प्रचलित विधि है। मैकिन्टोश को छोड़कर सभी ऑपरेटिंग सिस्टमों हेतु फोनेटिक टाइपिंग टूल उपलब्ध हैं। नेट पर कई साइटें तथा सेवाएं इस हेतु इनबिल्ट टूल उपलब्ध करवा रही हैं।
[edit] हानियाँ
- फोनेटिक टाइपिंग हेतु कोई मानक ट्रांस्लिट्रेशन स्कीम नहीं है। सभी फोनेटिक कीबोर्ड में थोड़ी बहुत भिन्नता होती ही है जिस कारण एक टूल के अभ्यस्त को दूसरे टूल पर काम करने में असहजता होती है।
- फोनेटिक टाइपिंग की एक बड़ी कमी यह है कि इसमें कोई भी टैक्स्ट टाइप करने हेतु अधिक कुंजियाँ दबानी पड़ती हैं, जिस कारण टाइपिंग में समय अधिक लगता है।
फोनेटिक टाइपिंग की हानियों के बावजूद यह तो तय है कि हिन्दी टाइपिंग से अनभिज्ञ एक नए व्यक्ति के लिए शुरुआत करने का यह सबसे आसान तरीका है।
फोनेटिक टाइपिंग हेतु सर्वाधिक प्रचलित ऑनलाइन तथा ऑफलाइन टूल्स की जानकारी यहाँ पर है। फोनेटिक टाइपिंग हेतु उपलब्ध कुछ औजार निम्न हैं:-
[edit] ऑनलाइन टूल
- Google Indic Transliteration tool [1]
- QuillPad
- हिन्दिनी
- यूनिनागरी
- Hindi On-Screen Keyboard iGoogle Gadget
[edit] ऑफलाइन टूल
लिनक्स के विभिन्न संस्करणों में बोलनागरी समेत कई फोनेटिक कुञ्जीपट उपलब्ध हैं तथा मैकिनटोश में भी फोनेटिक कुञ्जीपट अंतर्निमित होता है।
[edit] कुञ्जीपटल लेआउट
फोनेटिक टाइपिंग का कोई निश्चित अथवा मानक कीबोर्ड लेआउट नहीं है। ये अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्टमों तथा अलग-अलग औजारों में अलग-अलग है। अधिकतर फोनेटिक औजार iTRANS स्कीम पर आधारित हैं। कुछ एक WX तथा उससे मिलती-जुलती स्कीमों का प्रयोग करते हैं।
विण्डोज:
Indic IME तथा BarahaIME विण्डोज में दो सर्वाधिक प्रसिद्ध फोनेटिक IME टाइपिंग औजार हैं।
बरहा के कीमैप की जानकारी यहाँ उपलब्ध है।
लिनक्स:
लिनक्स में बोलनागरी समेत कई फोनेटिक कुञ्जीपटल प्रचलित हैं।
मैकिनटोश:
Mac OS X का डिफॉल्ट फोनेटिक कुञ्जीपटल
[edit] फोनेटिक टाइपिंग का संक्षिप्त इतिहास
यह सेक्शन लिखा जाना है।
