Narad

From सर्वज्ञ

नारद चिट्ठाजगत की ब्लॉग एग्रीगेटर साइट है जो सभी हिन्दी ब्लॉगों की फीड का उपयोग कर उनकी पोस्टें एक जगह दिखाती है। चिट्ठाजगत में चिट्ठों पर आवागमन मुख्यतः नारद के जरिए ही होता है। हिन्दी ब्लॉगजगत में मुख्यतः यही एक साधन है जिससे पाठक नवीनतम पोस्टों की जानकारी लेकर आपके ब्लॉग तक पहुँचते हैं।

अतः नारदमुनि से आशीर्वाद लेना न भूलें। इस लिंक पर जाकर अपना चिट्ठा पंजीकृत करवा लें। कोई दिक्कत होने पर नारदमुनि से निसंकोच संपर्क किया जा सकता है।

इसका संचालन जीतेन्द्र चौधरी करते हैं। नारदमुनि से किसी भी प्रकार के संवाद के लिए SunoNarad AT GMail DOT Com पर ईमेल करें।

सभी चिट्ठाकारों से एक निवेदन

  • किसी भी नए चिट्ठाकार का चिट्ठा पंजीकृत करवाने हेतु नारदमुनि से न कहें, इसके लिए उस चिट्ठाकार को उपरोक्त लिंक देकर स्वयं पंजीकरण करने दें।
  • नारद संबंधी पत्र व्यवहार हेतु जीतेंद्र के निजी ईमेल पते का उपयोग न करें।

[edit] संबंधित कड़ियाँ

Personal tools