Madhyam
From सर्वज्ञ
माध्यम एक निःशुल्क देवनागरी वर्ड प्रोसैसर (शब्द संसाधक) है। इसके माध्यम से हिंदी, संस्कृत, मराठी, कोंकणी, मैथिली, भोजपुरी और गढ़वाली, कुमाऊंनी तथा नेपाली आदि में आसानी से काम कर सकते हैं। इसमें इनस्क्रिप्ट और रेमिंगटन कीबोर्ड लेआउट उपलब्ध हैं। हालांकि इसका मौजूदा संस्करण 1.0 यूनिकोड सपोर्ट नहीं करता। बहरहाल RTF फॉर्मेटिंग के अलावा इसमें एक सामान्य टैक्स्ट एडीटर की सभी सुविधाएं मौजूद हैं। यहां तक कि इसके माध्यम से हिंदी में ईमेल भी भेजी जा सकती है।
यह बालेन्दु शर्मा दधीच द्वारा विकसित किया गया है। फिलहाल माध्यम में यूनिकोड समर्थन नहीं है। अभी इसका इंटरफ़ेस अंग्रेज़ी में ही है, और बहुत संभव है कुछ समय पश्चात यह हिन्दी में भी उपलब्ध हो। 'माध्यम’ आम उपयोग के लिए मुफ्त सॉफ्टवेयर के रूप में जारी किया गया है।
इसके नए संस्करण 2.0 पर काम चल रहा है जिसमें फुल टैक्स्ट फॉर्मेटिंग तथा यूनिकोड सपोर्ट के अतिरिक्त फोनेटिक कीबोर्ड को सम्मिलित करने की भी योजना है।
