How to maintain site statistics of your blog

From सर्वज्ञ

चाहे आपका ब्लाग ब्लागस्पाट पर हो अथवा आपके अपने सर्वर पर हो. आप हमेशा चाहते होंगे कि पाठको के बारे मे जानकारी रखी जाये, जैसे कि कितने लोग ब्लाग पढने आते है, कंहाँ से आते है, कौन सा ब्राउजर प्रयोग करते है,आज कितने आये, इस महीने कितने आये वगैरहा वगैरहा. क्या इतनी सारी जानकारी हासिल करना आसान है, हाँ जनाब बिल्कुल आसान, एकदम चुटकी बजाने जैसा. बस जैसा हम बताते जाते है वैसा करिये.

इस सबके लिये इन्टरनेट पर बहुत सारे आनलाइन साफ्टवेयर मौजूद है, लेकिन मेरे मन भाया सिर्फ एक वो है स्टैटकाउन्टर http://www.statcounter.com तो जनाब आपको करना सिर्फ इतना है कि इस साइट पर जाकर अपना एकाउन्ट बनाइये और अपने ब्लाग का एक प्रोजेक्ट खोलिये. बस.

साइट पर सबकुछ आसान भाषा मे दिया है. जब आपका प्रोजेक्ट बन जायेगा तो आपको एक जावास्क्रिप्ट मिलेगी जिसे आपको अपने ब्लाग के टैम्पलेट के अन्त मे पेस्ट करना है. इसके लिये ब्लागर के सैटिंग मे जाइये और टैम्पलेट पर क्लिक करिये. आपको टैप्लैट का कोड दिखेगा...घबराइये मत, आपको कोडिंग करने के लिये नही बुलवाया है, बस तुरत फुरन्त फुटर पर पहुँच जाइये और बस जो जावास्क्रिप्ट स्टैटकाउन्टर वालो से मिली थी, बस यहाँ पर पेस्ट कर दीजिये. और ब्लाग का प्रिव्यू देखिये, अगर संतुष्ट है तो संचित करिये और ब्लाग को दोबारा पब्लिश करिये. बस हो गया.

है ना आसान काम. अब जब चाहे तब स्टैटकाउन्टर वालो की साइट पर जाकर अपने ब्लाग कर बारे मे जानकारी हासिल करिये. यदि आप चाहेंगे तो वो लोग सारी जानकारी आपको इमेल द्वारा भी भेज देंगे.

तो फिर बताइये कब आऊँ आपकी साइट पर?

Personal tools