How to install/setup Wordpress on your server
From सर्वज्ञ
[edit] वर्डप्रेस स्थापन
पहली बार वर्डप्रेस स्थापित कर रहे हैं? इंस्टॉलफॉरफ्री के लोग आपके लिये ये काम बिल्कुल मुफ़्त कर देंगे।
- सबसे पहले तो अपने सर्वर कंट्रोल पैनल द्वारा वर्डप्रैस के लिए MySQL में एक डाटाबेस क्रिएट करें।
- एक नया यूजर क्रिएट करें और उसको इस डाटाबेस पर पूरे राइट्स प्रदान करें।
- वर्डप्रैस की साइट से लेटैस्ट वर्जन डाउनलोड करे। यह डाउनलोड .tar या .zip प्रारूप (फॉर्मेट) में होगा।इस फाइल को एक्सट्रैक्ट करें जो एक wordpress डायरैक्टरी बनाएगा।
- इस डायरैक्टरी के अन्दर wp-config-sample.php को ढूंढे और उसकी कापी बनाएं wp-config.php के नाम से। इस नई फाइल को किसी editor या आपके होस्टिंग प्रदाता द्वारा दी गई सुविधा जैसे कि फाईल मैनेजर या एफटीपी सेड ाउनलोड कर किसी एडीटर में खोलकर डाटाबेस (DB_NAME), यूजर(DB_USER) और पासवर्ड (DB_PASSWORD) की जानकारी को अपडेट करें।
- यदि आप एक डाटाबेस मे कई ब्लॉग रखना चाहते है तो table_prefix को भी बदल दें।
[edit] वर्डप्रैस को हिन्दी मे रूपान्तरित करने के लिये
- wp-include डायरैक्टरी के अन्दर एक नई सबडायरैक्टरी बनाये, जिसका नाम languages रखें।फिर hi.mo इस डायरैक्टरी मे कॉपी कर दें।
- अब वर्डप्रैस डायरैक्टरी को अपने रूट “/www” फोल्डर मे स्थानान्तरित कर दें।
- अपने ब्राउजर में http://yoursite.domain/yourblog/install.php लिखें।
- जहाँ पर yoursite.domain आपकी साइट का नाम हैऔर yourblog आपके ब्लॉग का नाम है, आपके रूट के उस फोल्डर का नाम जिसमे आपने वर्डप्रैस के फोल्डर को स्थानांतरित किया था।
- स्क्रीन पर दिए दिशानिर्देशों का पालन कीजिए और अपना एडमिन का लॉगिन और पासवर्ड डालिए और लॉगिन कीजिए।
- वर्डप्रैस के plugins & Themes download कीजिए, उन्हे स्थापित कीजिए औरवर्डप्रैस के कंट्रोल पैनल से उसे एक्टिवेट कीजिए।
अब अपने वर्डप्रैस को अपने हिसाब से कॉन्फिगर कीजिए.अपने लिंक बनाइए... और अपने ब्लॉग लिखिए...आपका नए ब्लॉग का सफर मंगलमय हो…किसी समस्या के आने पर आप हमारे हिन्दी चिट्ठाकारों के फोरम से सम्पर्क कर सकते हैं।
[edit] अतिरिक्त जानकारी
- कोडैक्स पर विस्तृत व आधिकारिक जानकारी
- कोडैक्स पर अपग्रेड संबंधी जानकारी
- पहली बार वर्डप्रेस स्थापित कर रहे हैं? इंस्टॉलफॉरफ्री के लोग आपके लिये ये काम बिल्कुल मुफ़्त कर देंगे।
- Wordpress Setup - Web Installer जाल आधारित इंस्टालर
- एवरीमैन्स गाईड टू वर्डप्रेस : बेहद उपयोगी जानकारी जिसमें सारे चरण चित्रों के द्वारा भी समझाये गये हैं।
- https://translations.launchpad.net/wordpress/2.0/+pots/wordpress/hi
- https://translations.launchpad.net/wordpress/1.5/+pots/wordpress/hi
