How to establish presence on web

From सर्वज्ञ

वेब पर उपस्थिति के लिए दो चीज़ो की आवश्यकता होती है। पहली है वेब पर आप की जमीन , प्लॉट या फिर वेब स्पेस। यह मासिक किराए पर भी मिलती है। जैसे कि pnarula.com की जमीन मैंने hostforweb.com वालों से ली हुई है। इस जमीन पर आप काफी मकान व कमरे यानि की वेबसाइट डाल सकते हो। pnarula.com पर मेरे पास करीब 500 MB जगह है। इतनी जगह में हाँ भाई, अक्षरग्राम मजे से चल रहे हैं। जहाँ तक मेरा ख्याल है नीरव अतुल द्वारा प्रस्तावित ब्लॉगजीन के लिए काफी जगह है। मुझ इस ब्लॉगजीन का मकान डालने में कोई गुरेज़ नहीं है अपितु खुशी होगी। चलिए यह कहानी तो सेट हो गई।

अब आते हैं दूसरी बात पर वह है पता यानि कि डोमेन नेम। आजकल के जमाने में पते भी किराए पर मिलते हैं। ये पते सालाना किराए पर मिलते हैं। अभी तक तो अक्षरग्राम मेरे साथ मेरे hindi.pnarula.com वाले मकान में ही रह रहा था। पर लगता है कि अब यह बड़ा हो गया है और इसे इसका अपना पता मिलना चाहिए। जमीन का फैसला को ऊपर हो ही चुका है। पते का किराया चूंकि सालाना है इसलिए मुझे उसे भी भरने में कोई परेशानी नहीं है। तो फिर मैं यह बक बक क्यूँ कर रहा हूँ। धैर्य रखो बंधुवर। मुझ नाम रजिस्टर कराने के लिए सुझाव चाहिएं। वैसे तो akshargram.com से सकते हैं पर कुछ मनन करना चाहिए।

Personal tools