How to create blogroll
From सर्वज्ञ
This article is outdated.
[edit] अपने चिट्ठे पर अन्य चिट्ठों की कड़ियाँ (ब्लॉगरोल) कैसे डालें?
आप अपने चिट्ठे पर किसी और के चिट्ठे (या चिट्ठों) की कड़ी कैसे डाल सकते हैं? इसे ब्लॉगिंग कि ज़बान में ब्लॉगरोल भी कहते हैं। मंतव्य यह कि हर चिट्ठाकार और उनके पाठकों को नए चिट्ठों का पता उसी ब्लॉग से मिल जाए।[edit] एक तरीका यह
ब्लॉगर पर जा कर अपने चिट्ठे की "Change Settings" पर चटका लगाइए। वहाँ से आप को "Templates" यानी खाके वाला पृष्ठ मिलेगा। इस पर आपको एक "End Sidebar" दिखेगी। उसके ऊपर, आपको यह चस्पा करना होगा (यह प्रक्रिया ब्लॉगर के लिए लागू है अपने ब्लॉगिंग तंत्र के लिए यथोचित हिस्से पर जा कर आप यह कर पायेंगे )-
<ul> <li><a href="http://ekchittha.blogspot.com">एक चिट्ठा</a></li> <li><a href="http://dusrachittha.blogspot.com">दूसरा चिट्ठा</a></li> </ul>
तदुपरांत टेम्पलेट "Save" और "Republish" कर दें और अपने चिट्ठे का पन्ना ताज़ा करें।
[edit] मुझे टेम्पलेट से डर लागे रे
अगर आप हर बार टेम्प्लेट से छेड़छाड़ की माथापच्ची भी खत्म करना चाहतें हैं तो दो अन्य मुफ्त माध्यम उपलब्ध हैं। पहला, निम्न HTML अपने ब्लॉग टेम्प्लेट पर चस्पा कर लें। नमूना यहाँ पर मौजूद है।
<script language="javascript" src="http://www.myjavaserver.com/~hindi/BlogRoll.jsp" type="text/javascript"></script>
इस सूची को अब आप अपनी इच्छानुसार परिवर्तित कर सकते हैं। यदि आप चिट्ठा सूची की उँचाई कम रखना चाहते हैं तो इस स्क्रिप्ट को size नामक पैरामीटर मुहैया करा दें। आप width नामक अतिरिक्त पैरामीटर के द्वारा सूची की चौड़ाई पिक्सल्स में दे सकते हैं। ये दोनों पैरामीटर न देने पर (जैसा कि उपरोक्त स्क्रिप्ट में किया गया है) उँचाई (size) 25 व चौड़ाई (width) 150 pixels मानी जाती है।
[edit] बड़ी सूची का उदाहरण
निम्न स्क्रिप्ट का प्रयोग किया गया:
<script language="javascript" src="http://www.myjavaserver.com/~hindi/BlogRoll.jsp?size=10&width=200" type="text/javascript"></script>
उपरोक्त स्क्रिप्ट के प्रयोग से प्राप्त सूची कुछ यूं दिखेगी (पृष्ठभूमि का रंग व फांट आकार बदलने का तरीका नीचे दिया गया है)
[edit] छोटी सूची का उदाहरण
निम्न स्क्रिप्ट का प्रयोग किया गया:
<script language="javascript" src="http://www.myjavaserver.com/~hindi/BlogRoll.jsp?size=1&width=200" type="text/javascript"></script>
उपरोक्त स्क्रिप्ट के प्रयोग से प्राप्त सूची कुछ यूं दिखेगी (पृष्ठभूमि का रंग व फांट आकार बदलने का तरीका नीचे दिया गया है)
[edit] बदलें रंगरूप भी
इसके अलावा आप CSS के प्रयोग द्वारा इस सूची का रंगरूप बदल सकते हैं, बस निम्नांकित जैसी hiBlogRoll नामक एक स्टाईल क्लास बनाईये और मनचाहा रूपरंग दे दीजिये। दिये गये उदाहरण में मैंने अपनी सूची कि पृष्ठभूमि मटमैले रंग की और फांट का आकार 11 प्वाइंट कर लिया है।
[edit] राहें और भी हैं
दूसरा तरीका तफसील से दिया गया हैं यहाँ। रमण कौल द्वारा निर्मित इस तंत्र में सूची ड्रॉप डाउन, बुलेट अथवा रनिंग मसौदे के प्रारूप में प्रर्दशित करने के विकल्प मुहैया हैं।
--देबाशीष ०८:१६, १४ फरवरी २००६ (CST)

