Help:Editing

From सर्वज्ञ

सर्वज्ञ में आप किसी भी लेख को परिवर्तित कर सकते हैं । इसके लिये पृष्ठ के ऊपर edit बटन को दबाएं।

सर्वज्ञ ज्ञानकोष पाठकों के निरन्तर सहयोग से लिखा गया है। पाठकगण परिवर्तन करके निरंतर सर्वज्ञ को सुधारते हैं। सारे परिवर्तन लेख इतिहास ( पुराने अवतरण ) और नवीनतम बदलाव के रूप में संजोये जाते हैं। महत्त्वहीन नवीनतम परिवर्तन हटा दिये जाते हैं।

Contents

[edit] मैं कैसे सहायता कर सकता हूँ ?

किसी भी लेख को परिवर्तित करने से मत डरिए, कोई भी बदलाव कर सकता है, और हम आपको प्रोत्साहित करेंगे कि जहां भी आपको कुछ सुधारने लायक लगे (लेख, शब्द, वर्तनी, फॉर्मेट, आदि) उसे आप अवश्य सुधारें।

आप सर्वज्ञ को बिगाड़ नहीं सकते। आपके किये हुए बदलावों से सर्वज्ञ मे कुछ बिगड़ेगा नहीं। सब कुछ ठीक या उससे बेहतर किया जा सकता है। तो चलिए, एकाध लेख को संपादित करिए और सर्वज्ञ में अपना ज्ञान भी जोड़िए।

  • किसी भी लेख के ऊपर Edit बटन को क्लिक करें।
  • अपना संदेश लिखें (कृपया बर्बरता से बचे, संगत जानकारियाँ ही लिखे)
  • संदेश सुरक्षित करने के लिए Save Page को क्लिक करें या संदेश जांचने के लिए Show Preview को क्लिक करें।

आप अंग्रेजी से हिन्दी अनुवाद के लिए English-Hindi Online Dictionary शब्दकोष का उपयोग कर सकते हैं। इससे आपको सुविधा रहेगी।

[edit] पेज संपादन संबंधी तकनीकी सहायता

सर्वज्ञ मीडियाविकी सॉफ्टवेयर द्वारा संचालित है। विकिपीडिया भी इसी सॉफ्टवेयर पर आधारित है। अतः दोनों के पेज एडीटर समान रुप से कार्य करते हैं।

पेज एडीटर के उपयोग संबंधी सहायता के लिए शीघ्र ही अलग पन्ना बनाया जाएगा। तब तक आप विकिपीडिया के लिए लिखी गई निम्न कड़ियों पर जानकारी ले सकते हैं।

[edit] पेजों का लिंक इंग्लिश में रखें

सर्वज्ञ पर उपलब्ध अधिकतर लेखों के लिंक इंग्लिश में रखे जाते हैं। इसके निम्न कारण हैं:

  • कहीं पर भी लेख का लिंक देना आसान रहता है।
  • गूगल आदि सर्च इंजनों में सर्च परिणाम सुधरता है, उदाहरण देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।
  • विकी पर बेहतर तरीके से सर्च की जा सकती है क्योंकि हिन्दी में एक ही शब्द की एकाधिक वर्तनी भी हो सकती है उदाहरण के लिए 'हिंदी सहायता' तथा 'हिन्दी सहायता' से अलग अलग परिणाम प्राप्त होंगे जबकि 'Hindi Help' से केवल एक।
  • इसके अतिरिक्त नवागंतुकों को हिन्दी के गूढ़ तकनीकी शब्दों की अक्सर जानकारी नहीं होती उदाहरण के लिए कड़ियाँ, जालस्थल, अंतर्जाल, चिट्ठाकारी आदि। चूंकि सर्वज्ञ का एक मुख्य उद्देश्य नए चिट्ठाकारों की सहायता है अतः पेजों के शीर्षक तथा लिंक इंग्लिश में रखे जाते हैं।

अब किसी भी पेज का लिंक इंग्लिश में होने के लिए उसका शीर्षक भी इंग्लिश में होना चाहिए। अतः जो नया लेख आप लिखने जा रहे हैं उसका समांतर शीर्षक इंग्लिश में रखें। उदाहरण के लिए आप का लेख है 'इंटरनेट पर हिन्दी में खोज कैसे करें' तो आप पेज का शीर्षक दीजिए 'How to Search in Hindi on Internet'.

[edit] कम्प्यूटर पर हिन्दी लिखना

कम्प्यूटर पर हिन्दी ( यूनिकोड में) लिखना अब बहुत ही आसान है। आप कई ऑनलाइन या ऑफलाइन विकल्पों का प्रयोग कर सकते है। इनमे से अधिकतर मुफ़्त में उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिये इस कड़ी को देखें - हिन्दी में टाइप कैसे करें

Personal tools