FlashAlbumwithaudio
From सर्वज्ञ
[edit] फ्लैश एलबम आडियो कमेन्ट्री के साथ
अगर आप अपने ब्लाग या जालस्थल पर आडियो कमेन्ट्री के साथ या उसके बिना एक फ्लैश एलबम उपयोग करना चाहते हैं तो यहाँ से डाउनलोड करें।
फिर निम्नलिखित कार्य, क्रम से करिए।
1) पहले तो जिस फोल्डर में सारी तस्वीरें हैं वहाँ imagelist.bat फाईल कापी करके उसे डबल क्लिक कर दीजिए। यह फाईल imagelist.xml बना देगी। इसमें तीन अवयव महत्वपूर्ण हैं।
<images audiocommnet="yes" > <image filename="Stratosphererower1.jpg" description="Stratospherer Tower" /> <image filename="Stratosphererower2.jpg" description="Long shot" /> </images>
अगर आप एलबम में आडियो कमेन्ट्री देना चाहते हैं तो हर पिक्चर फाईल के लिए उसी नाम की mp3 रिकार्ड करके इसी फोल्डर में डाल दीजिए। साथ ही यह सुनिश्चित कर लिजिए कि imagelist.xml में audiocommnet="yes" है ,audiocommnet="no" नहीं। description="filename.jpg" में आप एक वाक्य में तस्वीर का वर्णन कर सकते हैं। अगर नही करना चाहते तो इसे इस तरह से छोड़ दें।
<image filename="Stratosphererower2.jpg" description="" />
2) अगली आवश्यकता होगी चित्र और फाईलो को किसी फाईल सर्वर पर अपलोड करने की। आप अपने फाईल सर्वर पर कुछ इस तरह से फोल्डर बना लिजिए। मुख्य फोलडर (जैसे मेरे उदाहरण में ब्लाग फोलडर है) में slides.swf अपलोड कर दीजिए ।
चित्र:Album setup.png।फ्लैश एलबम का फाईल सर्वर पर सेटअप
3) अब हर नये अलबम के लिए एक नया फोल्डर बनाईये। इस फोल्डर में सारी फाईलें और imagelist.xml कॉपी कर दीजिए।
चित्र:Albumfolder.png।फोल्डर की सर्वर पर एक झलक
अब काम बहुत आसान है। अपनी ब्लॉग प्रविष्टि में नीचे लिखी HTML प्रयोग करिए।
<object classid="clsid:d27cdb6e-ae6d-11cf-96b8-444553540000" codebase="http://fpdownload.macromedia.com/pub/shockwave/cabs/flash/swflash.cab#version=7,0,0,0" width="340" height="340" id="SlideShow" align="middle"> <param name="allowScriptAccess" value="sameDomain" /> <param name="movie" value="http://yourserver.com/blog/slide.swf?showname=strats" /> <param name="loop" value="false" /> <param name="menu" value="false" /> <param name="quality" value="high" /> <param name="bgcolor" value="#ffffff" /> <embed src="http://www.yourserver.com/blog/slide.swf?showname=strats" loop="false" menu="false" quality="high" bgcolor="#ffffff" width="340" height="340" name="SlideShow" align="middle" allowScriptAccess="sameDomain" type="application/x-shockwave-flash" pluginspage="http://www.macromedia.com/go/getflashplayer" /> </object>
विशेष ध्यान रखिए, इस पंक्ति पर value="slide.swf?showname=strats"। यहाँ strats उस फोल्डर का नाम है जो अभी अभी आपने बनाया है।
फिलहाल इसमें ३४० पिक्सल चौड़ी और ३०० पिक्सल (340px * 300px) ऊँची तस्वीरें ही दिख सकती हैं। इससे ज्यादा बड़ी तस्वीरें पूरी नहीं दिखेंगी।
