सूचना
From सर्वज्ञ
संचार , गणना ( कम्प्यूटिंग ) और सूचना अब नि:शुल्क वस्तुएँ बन गयी हैं ।
ज्ञान, कमी के मूल आर्थिक सिद्धान्त को अस्वीकार करता है । जितना अधिक आप इसका उपभोग करते हैं और दूसरों को बाटते हैं , उतना ही अधिक यह बढता है । इसको आसानी से बहुगुणित किया जा सकता है और बार-बार उपभोग ।
एक ऐसे विद्यालय की कल्पना कीजिए जिसके छात्र तो पढ-लिख सकते हों लेकिन शिक्षक नहीं ; और यह उपमा होगी उस सूचना-युग की, जिसमें हम जी रहे हैं ।
गुप्तचर ही राजा के आँख होते हैं । — हितोपदेश
पर्दे और पाप का घनिष्ट सम्बन्ध होता है ।
सूचना ही लोकतन्त्र की मुद्रा है । — थामस जेफर्सन
ज्ञान का विकास और प्रसार ही स्वतन्त्रता की सच्चा रक्षक है । — जेम्स मेडिसन
ज्ञान हमेशा ही अज्ञान पर शाशन करेगा ; और जो लोग स्व-शाशन के इच्छुक हैं उन्हें स्वयं को उन शक्तियों से सुसज्जित करना चाहिये जो ज्ञान से प्राप्त होती हैं । — पैट्रिक हेनरी
