Nirantar

From सर्वज्ञ

(पत्रिका ब्यौरा से भेजा गया)
चित्र:Logo.gifविश्व की पहली हिन्दी ब्लॉगज़ीन    

निरंतर एक हिन्दी ब्लॉगजीन अर्थात चिट्ठापत्रिका है। यह विश्व की पहली हिन्दी ब्लॉगजीन कही जाती है। यह हिन्दी चिट्ठाकारों का एक सामूहिक प्रयास है जिसके संचालन में अक्षरग्राम परिवार का सक्रिय योगदान है।

Contents

[edit] परिभाषा

अक्षरग्राम सामूहिक चिट्ठास्थल बना रहे। सामूहिक चिट्ठास्थल और चिट्ठापत्रिका के विचार को मिलाना नही चाहिये। परिभाषा के लिहाज से भी पत्रिका एक नियमित अवधि और एकसार मसौदे (हालांकि इसमें नये स्तम्भों के लिये स्थान रहेगा) में छपेगी, जिसका अपना संपादक मन्डल होगा जो स्तम्भकारों और अन्य संवाददाताओं द्वारा भेजी गयी सामग्री का संपादन एवम् प्रकाशन करेंगे। दूसरी तरफ सामूहिक चिट्ठाकारस्थल अक्षरग्राम अपने चिट्ठाकारों की चौपाल के रूप मे कार्य करता रहेगा। ये दोनों अलग अलग चीज़ है, इनको मिलाना संभवतः उचित न होगा।

  • पत्रिका का नामः निरंतर
  • प्रकाशन आवृत्तिः मासिक

[edit] संचालन मंडल

  • पंकज नरूला
  • देबाशीष चक्रवर्ती

जिम्मेवारीः

  • तकनीकी संचालन, प्रारूपण व प्रकाशन
  • लेखकों, संपादक मंडल से संपर्क
  • आगामी अंकों की सामग्री का संकल्पन

[edit] संपादक मंडलः

  • अतुल अरोरा
  • रमण कौल [संपूर्ण अंक की प्रूफ रीडिंग की अतिरिक्त जिम्मेवारी]
  • रविशंकर श्रीवास्तव
  • अनूप शुक्ला ["पूछिये फुरसतिया से" की संपूर्ण जिम्मेवारी]
  • जितेन्द्र चौधरी ["कड़ी की झड़ी" के लिए हुसैन से संपर्क बनाने की अतिरिक्त जिम्मेवारी]
  • पंकज नरूला
  • देबाशीष चक्रवर्ती

जिम्मेवारीः

  • आवंटित स्तंभों की सामग्री का पत्रिका ईमेल, स्वतः तथा अन्य लेखकों से संकलन। प्रूफ रीडिंग, आपत्तिजनक व गलत अंशों को हटाना।
  • निरंतर सिविक्स स्पेस पर HTML प्रारूप में प्रकाशन। सामग्री की तादात का निर्धारण तथा यथानुसार अतिरिक्त सामग्री का आगामी अंक के लिए प्रकाशन।
  • लेखकों, प्रकाशकों से संपर्क ताकि "सारांश" व अन्य स्तंभों की सामग्री कम से कम दो अंक पूर्व सुलभ रहे।
  • हर माह की २५ तारीख तक निरंतर पर सारी सामग्री का प्रकाशन ताकि प्रकाशन टीम तो वह उपलब्ध रहे।

[edit] सामग्री

[edit] तकनीकी ब्यौरा

[edit] अद्यतन जानकारी

mb_logo.png

Personal tools