निर्णय

From सर्वज्ञ

हमारी शक्ति हमारे निर्णय करने की क्षमता में निहित है । — फुलर

जब कभी भी किसी सफल व्यापार को देखेंगे तो आप पाएँगे कि किसी ने कभी साहसी निर्णय लिया था.

अगर आप निर्णय नहीं ले पाते तो आप बास या नेता कुछ भी नहीं बन सकते ।

नब्बे प्रतिशत निर्णय अतीत के अनुभव के आधार पर लिये जा सकते हैं , केवल दस प्रतिशत के लिये अधिक विश्लेषण की जरूरत होती है ।

निर्णय लेने से उर्जा उत्पन्न होती है , अनिर्णय से थकान । — माइक हाकिन्स

काम करने में ज्यादा ताकत नहीं लगती , लेकिन यह निर्णय करने में ज्यादा ताकत लगती है कि क्या करना चाहिये ।

निर्णय के क्षणों मे ही आप की भाग्य का निर्माण होता है ।

Personal tools