उदारता

From सर्वज्ञ

अयं निजः परोवेति, गणना लघुचेतसाम् । उदारचरितानां तु वसुधैव कुटुम्बकम् ॥

यह् अपना है और यह पराया है ऐसी गणना छोटे दिल वाले लोग करते हैं । उदार हृदय वाले लोगों का तो पृथ्वी ही परिवार है ।

सत्यमेव जयते । ( सत्य ही विजयी होता है )

सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः । सर्वे भद्राणि पश्यन्तु , मा कश्चिद् दुखभागभवेत् ॥

सभी सुखी हों , सभी निरोग हों । सबका कल्याण हो , कोई दुख का भागी न हो ॥

यदि आप इस बात की चिंता न करें कि आपके काम का श्रेय किसे मिलने वाला है तो आप आश्चर्यजनक कार्य कर सकते हैं – हैरी एस. ट्रूमेन

श्रेष्ठ आचरण का जनक परिपूर्ण उदासीनता ही हो सकती है | -– काउन्ट रदरफ़र्ड

उदार मन वाले विभिन्न धर्मों में सत्य देखते हैं। संकीर्ण मन वाले केवल अंतर देखते हैं । -चीनी कहावत

कबिरा आप ठगाइये , और न ठगिये कोय । आप ठगे सुख होत है , और ठगे दुख होय ॥ — कबीर

Personal tools