आशा
From सर्वज्ञ
अरूणोदय के पूर्व सदैव घनघोर अंधकार होता है.
नर हो न निराश करो मन को । कुछ काम करो , कुछ काम करो । जग में रहकर कुछ नाम करो ॥ — मैथिलीशरण गुप्त
बाग में अफवाह के , मुरझा गये हैं फूल सब । गुल हुए गायब अरे , फल बनने के लिये ॥
निराशा सम्भव को असम्भव बना देती है । — प्रेमचन्द
खुदा एक दरवाजा बन्द करने से पहले दूसरा खोल देता है, उसे प्रयत्न कर देखो | – शेख सादी
निराशा मूर्खता का परिणाम है। - डिज़रायली
मनुष्य के लिए निराशा के समान दूसरा पाप नहीं है। इसलिए मनुष्य को पापरूपिणी निराशा को समूल हटाकर आशावादी बनना चाहिए। - हितोपदेश - बर्नार्ड इगेस्किलन
अगर तुम पतली बर्फ पर चलने जा रहे हो तो हो सकता है कि तुम डांस भी करने लगो।
निराशावाद ने आज तक कोई जंग नही जीती . — ड्वाइन डी. आइसनहॉवर
निराशावादीः एक ऐसा इंसान जिसके पास अगर दो शैतान चुनने की च्वाइश हो तो वो दोनो चुनता है . — आस्कर वाइल्ड
दो आदमी एक ही वक्त जेल की सलाखों से बाहर देखते हैं, एक को कीचड़ दिखायी देता है और दूसरे को तारे . — फ्रेडरिक लेंगब्रीज
निराशा के समान दूसरा पाप नहीं। आशा सर्वोत्कृष्ट प्रकाश है तो निराशा घोर अंधकार है । — रश्मिमाला
हताश न होना सफलता का मूल है और यही परम सुख है। उत्साह मनुष्य को कर्मो में प्रेरित करता है और उत्साह ही कर्म को सफल बनता है । — वाल्मीकि
