नारद उवाच

Tuesday, July 24, 2007

नए चिट्ठों का पंजीकरण

नारायण! नारायण!
नारद मुनि का सभी भक्तो को प्रणाम।
आज से हम नारद पर नए चिट्ठों का पंजीकरण पुन: शुरु कर रहे है। नए चिट्ठाकार जिन्होने नारद पर पंजीकरण ना कराया हो वे इस लिंक पर जाकर अपने नए चिट्ठे को नारद मे जोड़ सकते है।

सभी साथियों से फिर से निवेदन है कि अपने चिट्ठे के फीड मे होने वाले किसी भी परिवर्तन की सूचना हमे अवश्य दें।

नारायण! नारायण!

Labels:

Sunday, July 15, 2007

फीड समस्या - पुनः

नारद पर शनिवार सुबह से फीड संबन्धित समस्या थी जो कि (भारतीय समयानुसार)कल रविवार को भी सारा दिन रही। अब यह समस्या ठीक कर दी गई है और (पोस्ट लिखे जाते समयानुसार)पिछले डेढ़ घंटे से अपडेट ठीक चल रहे हैं।

फीड समस्या का कारण निम्न दो ब्लॉग थे:

१) अज़दक
२) विस्फोट

इन दोनों ब्लॉगों की फीड अपनी जगह पर(जिसके पते इनके ब्लॉगरों ने नारद पर पंजीकृत करवाए थे) नहीं है जिस कारण लगभग सारे अपडेट रूक गए थे। इन दोनों ब्लॉगों की फीड अब नारद पर तब तक अपडेट नहीं की जाएँगी जब तक इनके ब्लॉगर फीड का सही पता नारद को सूचित नहीं करते।

बारंबार यह निवेदन किया गया है ब्लॉग बंद करने पर या फीड के पते में बदलाव लाने पर नारद को सूचित किया जाए ताकि अन्य लोगों को असुविधा न हो, लेकिन कोई खास असर इस निवेदन का नहीं दिखता।

सभी को इस प्रकरण में जो कष्ट हुआ उसके लिए खेद है।

Labels: