नारद उवाच

Friday, May 25, 2007

नारद पर व्यवधान

नारायण! नारायण!
साथियों,
नारद पर कल रात फीड एग्रीगेशन मे व्यवधान आया था, मुझे इस बारे मे कई इमेल्स मिली। दरअसल समस्या एक ब्लॉग युगवार्ता ( http://www.yugvarta.blogspot.com/ ) के कारण हुई। इस भक्त ने अपना ब्लॉग डिलीट कर दिया था और नारद को सूचित करने की जहमत तक नही उठायी। इसी कारण फीड एग्रीगेशन अटक गया था। यहाँ पर बताने का मकसद बाकी ब्लॉगर साथियों को चेताना है कि किसी भी एक ब्लॉगर की गलती बाकियों के लिए कितनी परेशानी दायक साबित हो सकती है।

तत्काल प्रभाव से इस भक्त के ब्लॉग को एग्रीगेशन लिस्ट से हटा दिया गया है, और उसे सूचित भी कर दिया गया है। आप सभी को हुई असुविधा के लिए हमे खेद है।


नारायण! नारायण!

Labels:

Wednesday, May 16, 2007

अपने ब्लॉग पर नारद का लिंक

नारायण! नारायण!
सभी साथियों से अनुरोध है कि अपने ब्लॉग के साइडबार पर नारद का लिंक अवश्य दें, ताकि आपके ब्लॉग पर आने वाले पाठक दूसरे चिट्ठों को भी नारद पर आकर देख सकें। जिन साथियों ने अपने ब्लॉग पर नारद का लिंक दिया है, नारद उन साथियों का धन्यवाद करता है।

अपने ब्लॉग पर लिंक लगाने सम्बंधी सहायता के कोड यहाँ पर प्रदान किया गया है।

यदि आपको अपने ब्लॉग पर लिंक लगाने सम्बंधी तकनीकी परेशानी आ रहे है, ऐसे सवालों के जवाब यहाँ पर दिए गए है। यदि इसके अलावा भी आपको कोई और तकनीकी परेशानी आ रही है तो नारदमुनि (sunonarad at gmail dot com ) से सम्पर्क करें।

नारायण! नारायण!

Labels:

Thursday, May 10, 2007

नए चिट्ठे : इत्ते सारे

नारायण! नारायण!
साथियों, इस बार ढेर सारे नए चिट्ठे नारद जी के पास पंजीकरण के लिए आए है। वैसे तो हम प्रत्येक सोमवार को ही पंजीकरण करते है, परन्तु तीन दिनों मे २० से ज्यादा प्रार्थनाएं देखकर हमने इसे सप्ताह के मध्य मे ही पंजीकरण करने का निश्चय किया। तो साथियों, स्वागत कीजिए नए चिट्ठों का। ये रही लिस्ट:
  1. देखा - सुना
  2. just…yu.n hi
  3. Bhavya\'s World
  4. Escaping the Death
  5. काकेश
  6. Teer-e-Nazar
  7. शब्दलेख सारथी
  8. meri anubhutiyaa…
  9. दिशाएं
  10. Poems
  11. पॉडभारती
  12. NEERAJ RAJPUT
  13. daroga speaks
  14. **** ख़्वाब और सोच ****
  15. destination
  16. कुछ ठंढे बस्ते से
  17. युगवार्ता
  18. visfot विस्फोट
  19. Meragaonmeradesh
  20. स्पंदन
  21. www.राइटर.co.in
  22. GREETINGS

विशेष निवेदन : कई साथियों ने अपने नाम से ढेर सारे ब्लॉग रजिस्टर करा रखे है, जबकि उन सबकी सामग्री को एक ब्लॉग मे समेटा जा सकता है। फिर ढेर सारे ब्लॉगों को सम्भालना भी मुश्किल कार्य है। नारद यहाँ पर उन साथियों के नाम नही देना चाहता, लेकिन उन पर हमारी विशेष नज़र है।अक्सर हमने देखा है कि ऐसे चिट्ठाकार जोश-जोश मे तो कई सारे ब्लॉग बना लेते है, फिर समयाभाव मे किसी पर भी ध्यान नही दे पाते। इसलिए उन चिट्ठाकारों से निवेदन है कि अपने विभिन्न ब्लॉग की सामग्री को एक या दो ब्लॉग मे रखे, ताकि नारद के संसाधनों का दुरुपयोग ना होने पाए। नारद आपकी अपनी साइट है, इसके बारे मे आप और हम नही सोचेंगे तो और कौन सोचेगा?

नारायण! नारायण!

Labels:

Wednesday, May 09, 2007

फिर से फीड समस्या

नारायण! नारायण!
नारद जी तो सचमुच परेशान हो गए है। अब बुजुर्गवार मैथिली जी ने बैठे बिठाए, अपना वर्डप्रेस वाला ब्लॉग डिलीट कर दिया। हटाया तो ठीक, लेकिन नारद को काहे नही बताया? अब इस तरह की समस्याओं के लिए क्या किया जाए?

इनका ब्लॉग तत्काल प्रभाव से नारद के फीड से हटाया जा रहा है। इसको नारद से नही हटा रहे है, सिर्फ़ एग्रीगेशन से अलग कर रहे है। मैथिली जी अलग से सूचना भेजी जा रही है। आप सभी से भी पुन: निवेदन है कि अपने ब्लॉग हटाने या फीड मे कोई भी बदलाव करने के बाद, नारद को सूचित अवश्य करें।

सार्वजनिक सूचनार्थ प्रकाशित।

नारायण! नारायण!

Labels:

Sunday, May 06, 2007

इस सप्ताह के नए चिट्ठे

नारायण! नारायण!

साथियों,
स्वागत कीजिए, नए चिट्ठाकारों का। इस सप्ताह निम्नलिखित नए चिट्ठे शामिल हो रहे है। इस बार काफी प्रतिष्ठित नाम शामिल है। इसका मतलब है कि चिट्ठाकारी की तरफ़ हर वर्गों के लोग आकर्षित हो रहे है। स्वागत कीजिए नए साथियों का ये रही लिस्ट :
  1. alokpuranik
  2. सत्येंद्र प्रसाद श्रीवास्तव
  3. subhash b\'s Blog
  4. हितचिन्तक
  5. मस्तराम की आवारा डायरी
  6. सारथी
  7. Ye Meri Life Hai
  8. बेकल उत्साही
  9. Valley of Truth
  10. मेरी पसंद के चिट्ठों की साप्ताहिक चर्चा/समीक्षा
  11. Sangat संगत
  12. पुरक़ैफ-ए-मंज़र
  13. खबरफरोश
  14. नटराज
  15. मोल-तोल
कुछ चिट्ठे और भी थे, रजिस्टर करने के लिए, लेकिन उन चिट्ठों पर अभी विचार चल रहा है। जल्द ही इस बारें मे सूचित किया जाएगा। कुछ चिट्ठों को हमने अस्वीकृत भी किया है, कारण उन चिट्ठा लेखकों को स्पष्ट कर दिया गया है।

पुनश्च: नटराज और मोलतोल पिछली लिस्ट मे गलती से छूट गए थे, इन ब्लॉग लेखको से नारद क्षमा प्रार्थी है।
नारायण! नारायण!

Labels:

Wednesday, May 02, 2007

नारद पर रोमन मे पोस्ट

नारायण! नारायण!
साथियों,
हमारे एक साथी ब्लॉगर जिनका ब्लॉग "क्यों? मंथन" के नाम से है, लगातार रोमन मे ब्लॉग लिख रहे है। आज उन्होने ६ पोस्ट लिखी है सभी की सभी रोमन में लिखी है। कुछ सदस्यों ने इस आपत्ति भी उठायी है। नारदमुनि को भी यह समझ मे नही आ रहा कि जो चिट्ठाकार ६ पोस्ट रोमन में लिख सकता है, उसे एक पोस्ट हिन्दी मे लिखने मे आलस क्यों आ रहा है। नारदमुनि ने उसके ब्लॉग पर टिप्पणी करके अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है, लेकिन लगता है कि उन्होने टिप्पणी पर माडरेशन लगा रखा है। आपका इस विषय पर क्या विचार है?

अपनी राय से हमे जल्द से जल्द अवगत कराएं
नारायण! नारायण!

Labels: