नारद उवाच

Friday, June 09, 2006

नारद जी छुट्टी पर

नारायण! नारायण!
भक्तों,
पिछले कुछ दिनो से मै ब्लॉग जगत की खबरे देते देते थक गया था।इसलिये प्रभु के पास छुट्टी की अर्जी दी थी,पिछले महीने गुम फ़ाइल मिल गयी और मेरी छुट्टी की अर्जी पर विचार हुआ।सोच विचार के बाद मुझे एक महीने की छुट्टी मिली है।इसलिए थोड़े दिनों के लिये छुट्टियाँ मनाने के लिये किसी पर्यटन स्थल की ओर रुख कर रहा हूँ।एक माह के इस अन्तराल मे नारद की गतिविधियों पर कोई फर्क नही पड़ेगा क्योंकि मिर्ची सेठ ने नारद का कार्य सम्भालने का वादा किया है।आशा है आप मिर्ची सेठ को इस कार्य मे सहयोग देते रहेंगे।

आशा है आप नारद पर आते रहेंगे और हिन्दी चिट्ठाकारों के बारे मे जानकारी लेते रहेंगे।

नारायण! नारायण!